इंदौर:अनन्त चतुर्दशी के अवसर पर आयोजित होने वाले जुलूस एवं झांकियों की व्यवस्थाओं के संबंध में पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह तथा कलेक्टर श्शिवम वर्मा द्वारा आज रात्रि को एसडीएम, पुलिस, नगर निगम एवं मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (MPeB) के अधिकारियों के साथ झांकी मार्ग का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान झांकी मार्ग में लगाए जाने वाले पांडाल एवं स्वागत मंच की सुरक्षा, विद्युत व्यवस्था, यातायात एवं आमजन की सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मार्ग में किसी प्रकार का अवरोध न हो तथा पांडाल एवं स्वागत मंच निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप लगाए जाएं। साथ ही विद्युत सुरक्षा, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, यातायात एवं भीड़ नियंत्रण, साफ-सफाई तथा आपातकालीन सेवाओं के सुगम आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ आवश्यक व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
