साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक हुए छात्र

सतना: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के उद्देश्य से शहर के क्राइस्टकुला स्कूल में साइबर अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में महिला थाना प्रभारी एवं साइबर सेल से विपेन्द्र मिश्रा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों, ऑनलाइन धोखाधड़ी एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साइबर सेल से उपस्थित विपेंद्र मिश्रा द्वारा फर्जी लिंक, फिशिंग, ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से होने वाली ठगी, सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग, फर्जी प्रोफाइल तथा ओटीपी के जरिए होने वाले साइबर फ्रॉड के बारे में बताया गया। विद्यार्थियों को समझाया गया कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, अपना ओटीपी, पासवर्ड एवं व्यक्तिगत जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें तथा इंटरनेट और सोशल मीडिया का उपयोग सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ करें।

ऑनलाइन उत्पीड़न की दें सूचना
महिला थाना प्रभारी द्वारा विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन उत्पीड़न एवं इंटरनेट के माध्यम से होने वाली अनुचित गतिविधियों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही बताया गया कि किसी भी प्रकार की साइबर समस्या अथवा ऑनलाइन उत्पीड़न की स्थिति में बिना संकोच अपने अभिभावकों, शिक्षकों या पुलिस को सूचित करें। तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें

Next Post

Asian Games 2026: भारत-जापान के बीच पहली बार T20I मुकाबला, 75 साल के रिश्तों के मौके पर खेला जाएगा मैच

Tue Sep 22 , 2026
India vs Japan T20I: आइची नागोया,  भारत और जापान के बीच 75 साल के राजनयिक संबंधों पर पहला ऐतिहासिक T20I मुकाबला खेला जा रहा है। एशियन गेम्स 2026 से पहले यह मैच सुजुकी कप के तहत आयोजित है। India vs Japan Historic T20I Match Asian Games: भारत और जापान की […]

You May Like