दुष्कर्म एवं लूट के इनामी आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रीवा, सेमरिया पुलिस ने दुष्कर्म एवं लूट के 02 अलग-अलग मामलों में करीब 02 वर्षों से फरार चल रहे 12,000 के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है. आरोपी पुलिस को चकमा देकर लगातार फरार चल रहा था.थाना प्रभारी सेमरिया शिवा अग्रवाल ने बताया कि फरियादी द्वारा थाना सेमरिया में नाबालिग पुत्री के बिना बताए घर से चले जाने संबंधी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. रिपोर्ट पर थाना सेमरिया में धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.

विवेचना के दौरान अपहृता को दस्तयाब कर उसके कथन लेखबद्ध किए गए. कथनों एवं विवेचना से आरोपी द्वारा पीडि़ता को बहला-फुसलाकर भगा ले जाना एवं उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करना पाए जाने पर प्रकरण में धारा 65(1), 87 बीएनएस एवं धारा 5/6 पॉक्सो एक्ट का इजाफा किया गया. प्रकरण में आरोपी घटना दिनांक से ही लगातार फरार चल रहा था. आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक रीवा द्वारा 7,000 के इनाम की उद्घोषणा की गई थी. इसके अतिरिक्त लूट के एक अन्य प्रकरण में भी आरोपी पर 5,000 का इनाम घोषित था. सेमरिया पुलिस द्वारा फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित कर लगातार तलाश एवं प्रयास किए गए. पुलिस टीम द्वारा फरार आरोपी संजीव सिंह उर्फ भोले पिता दिलीप सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम मरैला थाना सिरमौर को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया.

Next Post

उप मुख्यमंत्री ने चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत

Mon Sep 21 , 2026
रीवा, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताओं के विजेताओं को शासकीय मार्तंड स्कूल परिसर में पुरस्कृत किया. इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक देश को विकसित और विश्वगुरु बनाने का संकल्प लिया है. […]

You May Like