पहले दो दिन में एक लाख 18 हजार से अधिक राजस्व प्रकरणों का निराकरण

राजस्व महाअभियान 31 अगस्त तक जारी रहेगा

मंदसौर। नामांतरण, बंटवारा, अभिलेख दुरूस्ती आदि राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिये 18 जुलाई से प्रदेशभर में राजस्व महाअभियान 2.0 संचालित किया जा रहा है। महाअभियान के पहले दो दिन में एक लाख 18 हजार 530 राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया। इनमें नामांतरण के 36 हजार 676 प्रकरणों का, बंटवारा के 4 हजार 336 प्रकरणों का और 1069 अभिलेख दुरूस्ती के प्रकरणों का निराकरण किया गया है। प्रदेश में नक्शा तरमीम का कार्य भी लगातार जारी है। महाअभियान के पहले दो दिन में 76 हजार 449 नक्शों का तरमीम किया गया। राजस्व महाअभियान 31 अगस्त तक जारी रहेगा। अभियान के दौरान लंबित राजस्व प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण किया जायेगा। राजस्व आयुक्त मुख्यालय पर राजस्व महाअभियान की रोजाना की कार्यवाही की समीक्षा की जा रही है।

सामान्य भविष्य निधि वार्षिक लेखा विवरण वेबसाइट पर अपलोड

मंदसौर। कार्यालय प्रधान महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी), द्वितीय, मध्यप्रदेश, ग्वालियर द्वारा मध्यप्रदेश राज्य के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सामान्य भविष्य निधि लेखाओं के वर्ष 2023-24 के वार्षिक लेखा विवरण कार्यालय की वेबसाइट 222.ड्डद्दद्वश्च.ठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ पर उपलब्ध करा दिया गया है। अभिदाता अपनी सीरीज प्रविष्टी करके तथा एकाउन्ड नम्बर कॉलम में अपना सामान्य भविष्य निधि लेखा क्रमांक तथा पासवर्ड प्रविष्टी करके लेखा विवरण प्राप्त कर सकते है।

Next Post

अविश्वासनीय वारदात.. बेशर्मी की सभी हदें पार

Sun Jul 21 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email *मध्यप्रदेश के रीवा में दबंगों ने जमीन विवाद में दो महिलाओं को जमीन में ज़िंदा गाड़ दिया!* Total 0 Shares Facebook 0 Tweet 0 Mail 0 WhatsApp 0

You May Like