मुर्मु कल से तीन दिन की गुजरात यात्रा पर

नई दिल्ली, 20 सितम्बर (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सोमवार से तीन दिन की गुजरात यात्रा पर रहेंगी।
राष्ट्रपति सचिवालय ने रविवार को बताया कि इस दौरान वह 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह और महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय, बड़ौदा के 75वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
राष्ट्रपति मंगलवार को एकता नगर, केवड़िया में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के प्रस्तुति समारोह में शामिल होंगी।
बुधवार को वह वडोदरा में महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय, बड़ौदा के 75वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
इसी दिन राष्ट्रपति ब्रह्माकुमारीज के अभियान ‘स्पिरिचुअल अवेकनिंग फॉर वर्ल्ड रिन्यूअल’ की शुरुआत करेंगी और वडोदरा में ‘ग्लोबल स्पिरिचुअल पैलेस’ रिट्रीट सेंटर का उद्घाटन करेंगी।
वह ब्रह्माकुमारीज नडियाद के अभियान ‘यूथ फॉर विकसित भारत: अवेकनिंग इनर स्ट्रेंथ फॉर नेशन बिल्डिंग’ की भी वर्चुअल माध्यम से शुरुआत करेंगी।

.....

Next Post

राधाकृष्णन कल तमिलनाडु के दौरे पर

Sun Sep 20 , 2026
नई दिल्ली, 20 सितम्बर (वार्ता) उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन सोमवार को तमिलनाडु का दौरा करेंगे। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने रविवार को बताया कि इस दौरान वह नीलगिरी के कूनूर में यूनाइटेड प्लांटर्स’ एसोसिएशन ऑफ सदर्न इंडिया टी रिसर्च फाउंडेशन के शताब्दी सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह […]

You May Like