जम्मू-कश्मीर के चुनाव आयुक्त श्री शांतमनु ने किए ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन

ओंकारेश्वर:केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के माननीय चुनाव आयुक्त श्री शांतमनु शुक्रवार को परिवार सहित तीर्थनगरी ओंकारेश्वर पहुंचे। उन्होंने भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर विधि-विधान से पूजन एवं अभिषेक किया। पूजन-अभिषेक मंदिर ट्रस्ट के पुजारी पंडित डंकेश्वर दीक्षित ने संपन्न कराया।

मंदिर पहुंचने पर दर्शन प्रभारी श्री मुकेश कशिव ने उनका स्वागत किया तथा मंदिर की दर्शन व्यवस्था की जानकारी दी। इस दौरान श्री शांतमनु ने श्रद्धापूर्वक भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।

Next Post

घर में रखी 69 पेटी शराब बरामद, महंगे ब्रांड भी शामिल

Sat Sep 19 , 2026
इंदौर:सांवेर के बड़ोदिया खान में आबकारी विभाग ने एक मकान पर दबिश देकर 69 पेटी अवैध शराब बरामद की. कार्रवाई में 651 लीटर मदिरा मिली, जिसमें देशी और बीयर के साथ बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब भी शामिल है. आबकारी विभाग को सूचना मिली थी कि जितेंद्र सोलंकी के घर […]

You May Like