12 बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, 6 को जिलाबदर

इंदौर. शहर में लगातार अपराधों में सक्रिय बदमाशों पर पुलिस ने इस बार एक साथ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस कमिश्नर ने 12 बदमाशों के खिलाफ अलग-अलग अवधि के प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं. इनमें छह को जिला बदर कर इंदौर के साथ आसपास के सीमावर्ती जिलों से भी बाहर कर दिया है. बाकी छह बदमाशों को उनके क्षेत्र में ही रखते हुए नियमित थाना हाजिरी और अपराध से दूर रहने की शर्तों में बांधा है.

पुलिस के अनुसार, जिन बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई, उनमें रवि उर्फ काला उर्फ बलवीर रघुवंशी, यश यादव उम्र 20 साल, सचिन उर्फ बारीक बौरासी उम्र 24 साल, विवेक उर्फ दुर्लभ कल्याणे उम्र 19 साल, अजय उर्फ पिन्नू कबाड़ी उम्र 30 साल और मोहित उर्फ वंश कल्याणे उम्र 22 साल को निर्बंधित किया गया है. इनमें रवि और यश पर एक साल की पाबंदी रहेगी. सचिन, विवेक और अजय पर छह-छह माह तथा मोहित उर्फ वंश तीन माह तक आदेश की शर्तों में रहेंगे.

सभी 12 बदमाशों के खिलाफ पहले से अलग-अलग थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के बाद भी इनके खिलाफ अपराध सामने आते रहे. इसी आधार पर संबंधित जोन से इनके प्रकरण तैयार कर पुलिस कमिश्नर के सामने रखे गए थे. निर्बंधन वाले बदमाशों को तय अवधि तक संबंधित थाने में नियमित हाजिरी देनी होगी. उनके किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल होने या इलाके की शांति बिगाड़ने पर सख्त कार्रवाई होगी. आदेश की किसी शर्त का उल्लंघन करने पर पुलिस को उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई का अधिकार रहेगा. इन प्रकरणों में शासन की ओर से एडीपीओ अजय प्रताप बुंदेला ने पैरवी की.

इन पर हुई जिला बदर की कार्रवाई

पुलिस ने जिला बदमाशों पर जिला बदर की कार्रवाई की गई है, उनमें राकेश भोई उम्र 26 साल, प्रशांत उर्फ छोटू ठाकुर उम्र 24 साल, अर्जुन नायक उम्र 26 साल, मोहित गुर्जर उम्र 25 साल, चेतन साहू उम्र 25 साल और रोहित श्रीवास्तव उम्र 27 साल. इनमें राकेश और प्रशांत को नौ-नौ माह के लिए जिले से बाहर किया गया है. वहीं, अर्जुन को छह माह तथा मोहित, चेतन और रोहित को तीन-तीन माह तक इंदौर जिला और उससे लगे सीमावर्ती जिलों की राजस्व सीमा में प्रवेश नहीं करने के निर्देश हैं.

Next Post

फेड के बयान, महंगाई के आंकड़ों पर रहेगी निवेशकों की नजर

Sun Sep 13 , 2026
मुंबई, 13 सितंबर (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में पिछले सप्ताह रही गिरावट के बाद आने वाले सप्ताह में कच्चे तेल के अलावा निवेशकों की निगाह अमेरिकी फेडरल रिजर्व के बयान और महंगाई के घरेलू आंकड़ों पर रहेगी। कच्चे तेल में बीते सप्ताह रही बड़ी तेजी के कारण शेयर बाजारों में […]

You May Like