भोपाल में बप्पा की भव्य तैयारी! कहीं बदरीनाथ की झांकी, कहीं रोशनी से सजेगी सड़कें 

भोपाल। गणेश चतुर्थी को लेकर भोपाल में तैयारियां अब अंतिम दौर में हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों में गणपति पंडाल सजने लगे हैं और समितियां इस बार श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए खास तैयारियां कर रही हैं।

हम पहुंचे दो प्रमुख गणेश उत्सव समितियों के बीच, जहां तैयारियों का रंग अलग-अलग अंदाज में नजर आया।

भोपाल के 5 नंबर इलाके में राजा गणेश उत्सव समिति पिछले 12 साल से गणपति की स्थापना कर रही है। इस बार यहां पंडाल को बदरीनाथ की थीम पर तैयार किया जा रहा है। झांकी में श्रद्धालुओं को धार्मिक और आकर्षक सजावट देखने को मिलेगी।

सिर्फ झांकी ही नहीं, यहां आने वाले लोगों के मनोरंजन के लिए झूले और अलग-अलग दुकानें भी लगाई जाएंगी। यानी गणेश उत्सव के साथ पूरे इलाके में मेले जैसा माहौल देखने को मिलेगा।

अब बात कोलार की शान की…

कोलार में पिछले 5 साल से कोलार के विग्नहर्ता के नाम से प्रसिद्ध गणपति जी की स्थापना की जा रही है। इस बार समिति ने गणेश प्रतिमा के स्वागत को खास बनाने की तैयारी की है। सड़कों को सजाने के साथ डीजे और ट्रेस लाइट्स का इंतजाम किया गया है, ताकि गणपति के आगमन पर भव्य स्वागत हो सके।

दोनों समितियों की तैयारियों से साफ है कि इस बार भोपाल में गणेश उत्सव सिर्फ पूजा तक सीमित नहीं रहेगा। कहीं बदरीनाथ की थीम वाली झांकी आकर्षण का केंद्र होगी, तो कहीं भव्य स्वागत और रोशनी लोगों का ध्यान खींचेगी।

गणेश चतुर्थी के पहले ही भोपाल में उत्सव का माहौल बनने लगा है। अब इंतजार है उस पल का, जब बप्पा की स्थापना के साथ शहर गणपति उत्सव के रंग में रंग जाएगा।

Next Post

अचानक झुका जर्जर बिजली का पोल, मकान पर जाकर टिका

Sat Sep 12 , 2026
जबलपुर। शहर के व्यस्त और घनी आबादी वाले इलाके मिलौनीगंज के मुख्य मार्ग पर शनिवार को उस वक्त अफरा-तफरी और हडक़ंप मच गया, जब बिजली विभाग के काम के दौरान एक विद्युत पोल अचानक तिरछा हो गया और सामने स्थित एक मकान से जा टकराया। इस घटना के दौरान पोल […]

You May Like