मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान टेंट कर्मचारी की मौत

उमरिया: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ग्राम गुरुवाही में आयोजित कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान बुधवार को एक दुखद घटना सामने आई। कार्यक्रम स्थल पर टेंट लगाने का कार्य कर रहे अनिल पटेल (45), पिता बाबूलाल पटेल, निवासी जबलपुर की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। घटना के बाद मृतक को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस अभिरक्षा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर लाया गया। पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंपे जाने की प्रक्रिया की जाएगी। पुलिस के अनुसार, मामले में जांच जारी है।

Next Post

मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, मेरठ के सौरभ राजपूत नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

Wed Oct 14 , 2026
मेरठ: मेरठ की बहुचर्चित नीले ड्रम हत्याकांड में अदालत ने मुख्य आरोपी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को फांसी की सजा सुनाई है। दोनों ने मार्च 2025 में मुस्कान के पति, पूर्व मर्चेंट नेवी अधिकारी सौरभ राजपूत की हत्या कर शव के टुकड़े नीले ड्रम में सीमेंट के […]

You May Like