मोदी ने पुतिन को तिरुवल्लुवर की प्रसिद्ध रचना तिरुक्कुरल का रूसी अनुवाद भेंट किया

नयी दिल्ली 11 सितम्बर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को यहां होने वाले 18 वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले शुक्रवार को यहां रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता की और उन्हें महान तमिल कवि तिरुवल्लुवर की प्रसिद्ध रचना तिरुक्कुरल भेंट की। श्री मोदी ने यहां भारत मंडपम में हुई बैठक से पहले श्री पुतिन का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें तिरुक्कुरल का रूसी भाषा में अनुदित संस्करण भेंट किया।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी देते हुए कहा कि यह पुस्तक महान संत तिरुवल्लुवर के शाश्वत ज्ञान को भाषाओं और सीमाओं के पार पहुंचाती है। श्री मोदी ने कहा,” राष्ट्रपति पुतिन को तिरुक्कुरल का रूसी अनुवाद भेंट किया, जो महान तिरुवल्लुवर के शाश्वत ज्ञान को भाषाओं और सीमाओं के पार ले जाता है।”

वार्ता के बाद दोनोंं नेताओं ने भारत मंडपम में भारत और रूस की संयुक्त प्रदर्शनी इनोप्रोम को देखा। तीन दिन की इस प्रदर्शनी का उद्देश्य भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय व्यापार, निवेश और तकनीकी साझेदारी को बढाना है। इसे दोनों देशों आर्थिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में बड़े कदम के रूप में देखा जा रहा है।

.....

Next Post

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

Fri Sep 11 , 2026
* ‘अपराजिता’ के हिंदी संस्करण के विमोचन पर बोले- भारत अब महिलाओं के विकास से आगे बढ़कर महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास की ओर बढ़ रहा है। * कामकाजी महिलाओं और माताओं के लिए मजबूत व्यवस्था बनाने की सामूहिक पहल का आह्वान।    *मुंबई ,11 सितंबर 2026* : रिलायंस इंडस्ट्रीज […]

You May Like