
मुरैना। रोटरी क्लब मुरैना एवं रोटरी क्लब चम्बल मुरैना के संयुक्त तत्वावधान में मध्यप्रदेश रीजन का डिस्ट्रिक्ट पब्लिक इमेज सेमिनार ‘प्रतिष्ठा-वन’ का आयोजन रविवार, 13 सितंबर को शुभिम रिसोर्ट, बानमोर में किया जा रहा है।
रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3053 के गवर्नर सी.ए. ब्रजमोहन अग्रवाल ने बताया कि इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य रोटरी की सार्वजनिक छवि को और अधिक सशक्त बनाना तथा समाज में रोटरी के सेवा कार्यों को प्रभावी ढंग से पहुँचाना है। इस वर्ष की थीम ‘क्रिएट लास्टिंग इम्पैक्ट – टीम एलीवेटर्स’ रखी गई है।
सेमिनार के मुख्य अतिथि के रूप में पी.डी.जी. अजय गुप्ता शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पी.डी.जी. पवन खंडेलवाल “विजिबिलिटी लीड्स टू सक्सेस” विषय पर मुख्य उद्बोधन देंगे, कार्यक्रम में भिवाड़ी, अलवर, अजमेर एवं ग्वालियर से भी आये हुए वरिष्ठ रोटेरियन अपना मार्गदर्शन प्रदान करेंगे
*तीन महत्वपूर्ण पैनल डिस्कशन होंगे*
सेमिनार में दो तकनीकी सत्रों में तीन महत्वपूर्ण पैनल चर्चाएं होंगी, समाज में रोटरी की छवि कैसे अधिक समृद्ध हो, मीडिया और ब्रांडिंग, स्थायी प्रोजेक्ट – पब्लिक इमेज की कुंजी।
*मुरैना के दो क्लब करेंगे मेजबानी*
इस सेमिनार की मेजबानी रोटरी क्लब मुरैना एवं रोटरी क्लब चंबल मुरैना (सत्र 2026-27) संयुक्त रूप से कर रहे हैं। सेमिनार में म.प्र. रीजन के करीब 30 अधिक क्लबों के लगभग 250 रोटेरियन भाग लेंगे। सेमिनार का समय प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा।
