चिकित्सक आवास से चल रहा था डायग्नोस्टिक सेंटर, संचालक पर FIR

सिंगरौली: देवसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर स्थित चिकित्सक आवास से संचालित किए जा रहे साईं डायग्नोस्टिक सेंटर के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। प्रशासन के निर्देश पर पुलिस ने सेंटर संचालक रामलोटन बैस के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।जानकारी के अनुसार देवसर एसडीएम ने साईं डायग्नोस्टिक सेंटर का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान चिकित्सक आवास में डायग्नोस्टिक सेंटर का संचालन पाया गया। मौके पर लैब संचालन में उपयोग किए जाने वाले उपकरण भी मिले। शासकीय परिसर में इस तरह सेंटर संचालित किए जाने को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने तत्काल सेंटर को सील कर दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) को संबंधित सेंटर के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई करने तथा प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए। निर्देश के अनुपालन में पुलिस ने सेंटर संचालक रामलोटन बैस के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है।
शासकीय आवास के व्यावसायिक उपयोग पर सख्ती
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय परिसरों और स्वास्थ्य संस्थानों का अनधिकृत अथवा नियम विरुद्ध व्यावसायिक उपयोग किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने ऐसे मामलों में नियमानुसार सख्त कार्रवाई किए जाने की बात कही है।

Next Post

मामे दा होटल में कर्मचारी की संदिग्ध मौत, छानबीन में जुटी पुलिस

Tue Sep 8 , 2026
जबलपुर:मदनमहल अंतर्गत मामे दा होटल में एक कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई । पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक सोमवार दोपहर में मेडिकल कॉलेज से सूचना मिली कि बैजनाथ सोंधिया 41 वर्ष निवासी ग्राम फूलबजरंग सिंह थाना मउगंज जिला मउगंज का […]

You May Like

मनोरंजन