नंदुरबार के धड़गांव में एसयूवी पलटने से 21 यात्री घायल, चालक मौके से फरार

नंदुरबार, (वार्ता) महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले के धड़गांव तालुका स्थित सावरयादिगर गांव में एक एसयूवी पलटने से कम से कम 21 यात्री घायल हो गये।

यह हादसा उस वक्त हुआ जब वाहन धड़गांव से सावरयादिगर-बुरखेड़ा पाड़ा की ओर जा रहा था।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक तीखे ढलान वाले मोड़ पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे गाड़ी मौके पर ही पलट गयी। दुर्घटना में एक यात्री के पैर में फ्रैक्चर हुआ है, जबकि तीन अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे के बाद घायल हुए 10 यात्रियों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि गाड़ी पलटने के बाद चालक घायल यात्रियों को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।

 

Next Post

राशिफल-पंचांग: 08 सितंबर 2026

Tue Sep 8 , 2026
पंचांग 08 सितम्बर 2026:- रा.मि. 17 संवत् 2083 भाद्रपद कृष्ण द्वादशी भौमवासरे दिन 1/43, पुष्य नक्षत्रे शाम 4/49, परिघ योगे रात 1/55, तैतिल करणे सू.उ. 5/49, सू.अ. 6/11, चन्द्रचार कर्क, पर्व- भौम प्रदोष व्रत, शु.रा. 4,6,7,10,11,2 अ.रा. 5,8,9,12,1,3 शुभांक- 6,8,2. ——————————————————- आज जिनका जन्म दिन है- मंगलवार-08 सितम्बर 2026 उनका […]

You May Like