
पांढुरना, पांढुरना के ग्राम चिचखेड़ा के पास आदिवासी समाज के लिए प्रस्तावित सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए जिले के सांसद विवेक बंटी साहू द्वारा 25 लाख रुपये की राशि देंने के आश्वासन पर आज भाजपा के नेताओ के साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जतन उइके ने भी छिंदवाड़ा में सासंद के जनसंपर्क कार्यालय में पहुचकर सासंद का आभार माना ।
इस दौरान सांसद श्री साहू से चर्चा करते हुए जतन उइके ने बताया कि इस सामाजिक भवन बनने से आदिवासी समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। यहां सामाजिक बैठकें, सांस्कृतिक कार्यक्रम, युवाओं की गतिविधियां और अन्य सामुदायिक आयोजन आसानी से किए जा सकेंगे।इस मौके पर जतन उइके के साथ भाजपा नेता टीकाराम कोराची, अरुण धुर्वे, देवराव कुमरे एवं महेश उइके के साथ मे थे ।
