AI चैटबॉट चैटजीपीटी और क्लाउड गुरुवार शाम को भारत समेत दुनियाभर में अचानक ठप हो गए। इस प्लेटफॉर्म के अचानक डाउन होने से हजारों यूजर्स प्रभावित हुए हैं।
AI चैटबॉट चैटजीपीटी और क्लाउड गुरुवार शाम को भारत समेत दुनियाभर में अचानक ठप हो गए। इस प्लेटफॉर्म के अचानक डाउन होने से हजारों यूजर्स प्रभावित हुए हैं। यूजर्स को लॉगिन, जवाब मिलने और पुरानी चैट को लोड करने में परेशानी आ रही, जिससे कई लोगों का काम बीच में ही रुक गया।
चैट-जीपीटी नहीं कर रहा काम
ऑनलाइन आउटेज मॉनिटरिंग प्लेटफॉर्म डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, 36 हजार से ज्यादा यूजर्स ने अमेरिका में सबसे ज्यादा 8:41 बजे AI प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की है। वहीं, भारत में भी अब तक 8:23 बजे सबसे ज्यादा करीब 3410 शिकायतें दर्ज की गई हैं।
करीब 81% लोगों को चैटजीपीटी यूज करने में परेशानी हो रही है, वहीं 8% ने लॉगिन में समस्या बताई है और अन्य 6% लोगों ने वेबसाइट के साथ समस्याओं को लेकर जानकारी दी है। यूजर्स को लॉगिन, जवाब मिलने और पुरानी चैट को लोड करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों को क्या परेशानी हो रही?
भारत समेत दुनियाभर में OpenAI के ChatGPT और Anthropic के Claude, दोनों ही प्लैटफॉर्म अचानक ठप हो गए हैं। इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस असिस्टेंट्स पर निर्भर कई यूजर्स परेशान हो रहे हैं। चैटजीटीपी पर तो लोग लॉगइन तक नहीं कर पा रहे हैं और उनको केवल ‘This chatgpt.com page can’t be found’ मैसेज स्क्रीन पर दिखाई दे रहा है। सर्विस में आई इस रुकावट की वदह से सोशल मीडिया पर यूजर्स में निराशा और अटकलों का दौर शुरू हो गया।
चैटGPT या क्लाउड की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, chatgpt ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक GIF पोस्ट करते हुए लिखा, ‘The stars are almost aligned’ जिसे जल्द सर्विस नॉर्मल होने के संकेत के तौर पर देखा जा सकता है।
