गोवंश अत्याचार, अव्यवस्थाओं को लेकर बजरंग दल ने खोला मोर्चा

जबलपुर:गोवंश अत्याचार व अव्यवस्थाओं को लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल ने मोर्चा खोल दिया है। इसके साथ ही चेतावनी दी है कि यदि अगले 7 दिवस के भीतर मांगों पर ठोस कार्यवाही नहीं हुई, तो राष्ट्रीय बजरंग दल पूरे जबलपुर जिले में उग्र आंदोलन, चक्काजाम एवं सडक़ प्रदर्शन करने बाध्य होगा, जिसकी पूरी जवाबदेही पुलिस व नगर निगम प्रशासन की होगी। पांच सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम आयुक्त, एएसपी को सौंपा है।

राष्ट्रीय बजरंग दल महाकौशल प्रांत मंत्री अर्पित सिंह ठाकुर ने बताया कि उन्होंने मांग की है कि शहर की सडक़ों एवं चौराहों पर भटक रहे समस्त निराश्रित गोवंश को 7 दिनों के भीतर सुरक्षित रूप से गौशालाओं में पहुंचाया जाए। बोरे में मिल रहे गोवंश के शवों के मामलों में फर्जी बहाने बनाने के बजाय गोवंश तस्करी एवं हत्या में लिप्त असामाजिक तत्वों व दलालों पर 7 दिनों में गैर-जमानती धाराओं में कार्यवाही की जाए।

मंडी मदार टेकरी क्षेत्र सहित पूरे शहर में खुले में बेचे जा रहे अवैध मांस पर तुरंत पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। नगर निगम का हाका गैंग अपनी जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक निर्वहन करे। घायल/बीमार गोवंश की त्वरित सूचना व सेवा, प्रशासन द्वारा एक समर्पित टोल-फ्री नंबर जारी किया जाए। इस दौरान अमित उपाध्याय, सोनू श्रीवास्तव, छोटू शर्मा, अमित सिंह ठाकुर, राहुल पटेल, मुकेश गौतम, राहुल महावर, ऋषभ यादव, विकास प्रत्यानी, देवेश कोष्टा, आशीष प्रजापति, कवि राठौर, निखिल विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Post

कैंसर रोकथाम के लिए चलेगा अभियान, स्कूलों और कॉलेजों में लगेंगे स्क्रीनिंग शिविर

Tue Sep 1 , 2026
जबलपुर:कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की पहल पर जबलपुर जिले में कैंसर की रोकथाम और बचाव के लिए प्रेरणा अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। इस अभियान के तहत जिले के स्कूलों और कॉलेजों में व्यापक स्तर पर कैंसर स्क्रीनिंग तथा जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों का संचालन मेडिकल […]

You May Like

मनोरंजन