ग्राम पंचायत गुवाड़ी में भुजरिया पर्व उल्लास के साथ मनाया

बागली। शनिवार को ग्राम पंचायत गुवाहाटी मुख्यालय पर भुजरिया पर्व उल्लास के साथ मनाया गया यहां आयोजित लोक संस्कृति कार्यक्रम में पूर्व सरपंच आदिवासी नेता भगवान सिंह मंडलोई वर्तमान सरपंच प्रतिनिधि गोविंद दास महाराज सहित क्षेत्र से जुड़े कई वरिष्ठ जनों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बच्चे शामिल हुए ग्राम पंचायत मुख्यालय गुवाड़ी से जुलूस के रूप में 1 किलोमीटर दूर रामपुर चौराहे तक सभी लोग आए इस दौरान रामपुर के लोग भी इस जुलूस में शामिल हुए सभी ने यहां स्थित पहाड़ी नदी में ज्वारे विसर्जित किया जुलूस के दौरान युवा साथी डाडींया खेलते नजर आए उत्साह के साथ निकली इस यात्रा का स्वागत रास्ते में कीया गया युवाओं ने बताया कि यह पर्व लोक संस्कृति से जुड़ा हुआ पर्व है।

जिसे सभी समाज के लोग मनाते हैं। इस दिन रामपुरा ओर गुवाड़ी के नागरिक दशहरा पर्व की तरह अच्छे कपड़े पहनकर संबंधित जलाशय तक पहुंचाते हैं वहां विधि विधानसे ज्वारों की पूजा कर उन्हें विसर्जित किया जाता है।

Next Post

बाइक के फिसलने से हुआ सड़क हादसा, टर्निंग पर बिगड़ा बाइक का संतुलन

Sat Aug 29 , 2026
छिंदवाड़ा। बिछुआ मार्ग पर खैरीमाता के पास शनिवार को बाइक सवार सड़क हादसे का शिकार हो गया। जानकारी के अनुसार टर्निंग पर बाइक का टायर फिसलने से चालक का संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक समेत पुल के नीचे जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा […]

You May Like