बागली: रक्षाबंधन पर्व की मिठास कम करने के लिए हाल ही में कांग्रेस पार्टी ने शक्कर महंगाई का मुद्दा उछालते हुए प्रत्येक क्षेत्र में रक्षाबंधन की मिठास को प्रभावित करने के लिए अभियान चलाया जिससे नागरिक प्रभावित तो नहीं हुए उल्टे बढ़-चढ़कर शक्कर तेल और मिठाई खरीदी बागली विधायक मुरली भंवरा भी इस अवसर पर अपने मिलनसार अंदाज में बागली बाजार में घूमे और विशेष रूप से अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े वरिष्ठों को मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन पर्व की बधाई दी
हालांकि बागली नगर में 30 से अधिक दुकाने बोहरा समाज एवं मुस्लिम समाज के व्यापारीयों की हे जो हिंदू पर्व त्योहारो की सामग्री बिक्री की दुकान लगाते हैं ।और उनका मानना है कि इस वर्ष महंगाई का किसी पर भी कोई असर दिखाई नहीं दिया बहनो ने जमकर खरीदी की इस दौरान बागली विधायक मुरली भंवरा अपने ही मिलनसार अंदाज में बाजार में घूमे और सभी व्यापारियों से विशेष कर छोटे फुटकर व्यापारियों से मिले इस दौरान नवभारत प्रतिनिधि सुनील योगी को मुरली भवर ने बताया कि नरेंद्र मोदी का 5 वर्ष पूर्व कोरोना काल के बाद रोजगार के लिए चलाया लोकल का वोकल अभियान बाजार में दिखाई दे रहा है।
सरकार द्वारा दी गई सहायता से कई दुकानें संचालित हो रही है। नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि कमल यादव ने बताया कि विगत 3 वर्षों में 50से अधिक हाथ ठेला व्यापारी को 10000 से 30000 तक की सहायता दी गई थी जिसका परिणाम सामने दिखाई दे रहा है वह लोग अब आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे हैं लगभग सभी ने किस्त भी पूरी भर दी है। मुस्लिम परिवारों में भी जिन्होंने हिंदू परिवारों में रक्षाबंधन रिश्ता जोड़ा है उन्होंने राखी पर्व को धूमधाम से मनाया।
