पांढुरना:केंद्र तथा प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते दिनों-दिन बढ़ती जा रहीं महगांई तथा बेरोजगारी के विरोध में गुरुवार को विधायक नीलेश उइके के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर केंद्र सरकार को सद्बुद्धि देने रघुपति राघव राजा राम का भजन गाते हुए प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम एसडीएम को एक आठ सूत्रीय मांग पत्र का हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपा,इस अवसर पर बडी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।
प्रदेश कांग्रेस संगठन के आव्हान पर गुरुवार को क्षेत्रीय विधायक नीलेश उइके के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने केंद्र तथा प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते दिनों-दिन बढ़ती जा रही महंगाई,बेरोजगारी के साथ ही जिले के किसानों तथा आम लोगों की समस्याओं को लेकर नगर के पारडी मार्ग से एक रेली निकाली जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंची जहां कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम का भजन गाते हुए प्रदर्शन कर केंद्र सरकार को सद्बुद्धि देने ईश्वर से प्रार्थना कर महामहिम राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को एक आठ सूत्रीय मांग पत्र का हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपा जिसमें अन्य खाद्य वस्तुओं की तरह ही दिनों-दिन बढ़ते जा रहें शक्कर के दामों पर नाराजगी व्यक्त कर इस बढ़ती कीमतों को नियंत्रित कर देशवासियों को उचित मूल्य शक्कर उपलब्ध कराने,ई-20 पेट्रोल में मिलावट एवं इसके बढ़ते दामों पर नियंत्रण करने,रसोई गैस की किमंतों को कम कर लोगों को सहजता से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने,अमरावती मार्ग पर प्रस्तावित रेलवे ओवर ब्रिज तथा इस सडक मार्ग का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने,किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने एवं कालाबाजी पर रोक लगाने,स्माट विद्युत मीटर लगाने पर रोक लगाने की मांग की है।
इस आशय का ज्ञापन सौंपते समय क्षेत्रीय विधायक नीलेश उइके,जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जतन उइके,ब्लांक एवं नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष क्रमश:विलास डोंगरे,जंयत घोड़े,प्रतिभाताई मेश्राम,विलास धोटे,योगेश खोड़े,हरनाम सिंह सेंगर,कल्पना गजभिए,मोहन गोलाईत,राजु कोल्हे,किर्ती पठाड़े,श्रीमती लता तुमडाम,श्रीमती शारदा धुमाल,भास्कर बालपांडे ,कैलाश पराडकर,राहुल डोंगरे,शरद सांबारे,राजेन्द्र ठाकरे,तानबाजी बारंगे,शाहिद शेख,अरुण धुर्वे,अमजद खान,सुरेंद्र सुले,किशोर देशभ्रतार,अनता तायवाड़े, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
