लायंस क्लब मैत्री की कार्यकारिणी सभा का आयोजन

ग्वालियर। लायंस क्लब मैत्री की नवीन कार्यकारिणी सभा का आयोजन किया गया जिसमें सभी कार्यकारी सदस्य उपस्थित हुए। सभा की अध्यक्षता अध्यक्ष बल्लभ दास सिंघल ने की। साथ ही अध्यक्ष नरेन्द्र सिंघल भी मुख्य रूप से उपस्थित हुए। सभा में लायंस क्लब मैत्री द्वारा इस बर्ष 101 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया। जबकि लगभग 51 बार गरीबों को भोजन वितरण व 21 जरूरतमंद बच्चों को स्कूल की फीस के अलावा कुछ जरूरत मंद चीजे मुहैया कराई जाएंगी।

शिक्षकों का सम्मान, फेलोशिप कार्यक्रम के अंतर्गत जन्माष्टमी, तीज, होली, माता जागरण, नववर्ष मिलन जेसे कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सभा में जगदीश अग्रवाल, प्रवीण गुप्ता, योगेश,अमित गुप्ता सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Next Post

दो दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का समापन, राज्य मंत्री हुए शामिल 

Wed Jul 17 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नवभारत न्यूज   दमोह.स्व.श्री हजारी सिंह ठाकुर व स्व.श्रीमती माथुरा बाई (दादा -दादी) की पुण्य स्मृति में धर्मेंद्र सिंह लोधी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मप्र शासन के सौजन्य से व पीपुल्स ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर रोहित पंडित […]

You May Like