अधिवक्ता लिपिक संघ के चुनाव: देवेन्द्र तिवारी अध्यक्ष तो सुनील सचिव निर्वाचित

जबलपुर: अधिवक्ता लिपिक संघ के वर्ष 2026 से 2029 के कार्यकाल के लिए चुनाव संपन्न हुए। इसमें देवेन्द्र तिवारी अध्यक्ष, महेंद्र साहू उपाध्यक्ष और अशोक दुबे कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं सचिव पद के लिए सुनील कुमार और हरी पटेल के बीच मुकाबला हुआ। सुनील कुमार को 43 मत मिले, जबकि हरी पटेल को 24 मत प्राप्त हुए। सुनील कुमार ने 19 मतों से जीत दर्ज की। सह सचिव पद पर नवीन पवार निर्विरोध निर्वाचित हुए।

चुनाव परिणाम की घोषणा मुख्य चुनाव अधिकारी राजाराम गौतम तथा उप चुनाव अधिकारी सुधीर तिवारी एवं हरिशंकर मिश्रा ने की। चुनाव प्रक्रिया को सफलता पूर्वक संपन्न कराने में किशोर दुबे, जगदीश रजक, रऊफ खान, रजनीश त्रिपाठी, भूपेन्द्र ढिमोले, बनवारी लाल वर्मा, रवि कुमार चौबे, शिव कुमार पांडे एवं राजेश तिवारी का सहयोग रहा। संघ के सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी अधिवक्ता लिपिकों के हितों के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करेगी।

Next Post

डीपीई डिप्लोमा माध्यमिक शिक्षक नियुक्ति व पदोन्नति के लिए मान्य

Sun Aug 23 , 2026
जबलपुर: मप्र हाईकोर्ट की युगलपीठ ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) नई दिल्ली से प्राप्त दो वर्षीय डीपीई (डिप्लोमा इन प्राइमरी एजुकेशन) को माध्यमिक शिक्षक पद पर नियुक्ति और प्राथमिक शिक्षक से माध्यमिक शिक्षक पद पर पदोन्नति के लिए मान्य योग्य माना है। कोर्ट ने राज्य शासन की तीन […]

You May Like