
पारा (झाबुआ). विगत 4 जुलाई रात्रि को पारा नगर कै रतिमाली क्षेत्र मे ईश्वर रावत कै घर पर हुई करीब आधा करोड़ रूपये की हुई चोरी का आज पारा पुलिस ने पर्दा फास कर दो लोगो गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है
उक्त जानकारी देते हुवे पारा पुलिस चौकी प्रभारी पल्ल्वी भावर ने गत दिनों रतिमाली मे हुई ईश्वर कै घर हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुवे बताया दो चोर धन सिंह उर्फ धनिया पिता वन सिंह जाति अलावा उम्र 22 साल निवासी ग्राम काकड़वा थाना टांडा जिला धार राकेश पिता परेम अलावा 26 साल निवासी बागोली थाना टांडा जिला धार को गिरफ्तार कर पांच लाख अस्सी हजार का मुशरका जिसमे सोने चांदी की चेन मंगलसूत्र पाइजेब आदि रकम जप्त कर झाबुआ न्यायालय मे पेश किया द्य शेष पांच अन्य साथी अभी फरार है चौकी प्रभारी ने बताया की फरार चोरो को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जावेगा
इस कार्यवाही मे पारा पुलिस चौकी प्रभारी पल्ल्वी भावर मछलीया चौकी प्रभारी राम सिंह चौहान ए एस आई रमेश प्रधान आरक्षक मनोहर भूरिया फतेसीह बागडिय़ा रातन आरक्षक गमतु अर्जुन एलम रवि उमेश नानूराम श्याम रमेश देवा का सराहनीय योगदान रहा द्य
