महाराज बाड़े के पोस्ट ऑफिस में ‘कौन’ कर रहा आराम? सरकारी दफ्तर में डॉग्स का डेरा!

ग्वालियर: शहर के ऐतिहासिक महाराज बाड़े पर बने पोस्ट ऑफिस का एक नजारा इन दिनों व्यवस्था पर सवाल खड़े करता नजर आ रहा है। सरकारी कार्यालय परिसर में डॉग्स आराम फरमाते दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर देखकर पहली नजर में यह अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाता है कि यह कोई सरकारी कार्यालय है या फिर आवारा डॉग्स के आराम करने की जगह।
महाराज बाड़ा शहर का प्रमुख और व्यस्त इलाका है, ऐसे में पोस्ट ऑफिस परिसर में इस तरह डॉग्स का मौजूद रहना साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग इस स्थिति को लेकर कब तक कदम उठाता है।

Next Post

जन-विश्वास शिविरों में अधिकारी योजनाओं का हितग्राहियों को लाभ दिलायेंः कलेक्टर

Tue Aug 18 , 2026
ग्वालियर: मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत प्रत्येक शुक्रवार को लगाए जा रहे शिविरों की कड़ी में जिले का अगला जिला स्तरीय शिविर शुक्रवार को विकासखंड भितरवार मुख्यालय पर आयोजित किया जायेगा। सभी विभागीय अधिकारी अपने-अपने विभाग की जानकारी के साथ शिविर में उपस्थित रहकर शासन की योजनाओं और कार्यक्रमों का […]

You May Like