जन-विश्वास शिविरों में अधिकारी योजनाओं का हितग्राहियों को लाभ दिलायेंः कलेक्टर

ग्वालियर: मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत प्रत्येक शुक्रवार को लगाए जा रहे शिविरों की कड़ी में जिले का अगला जिला स्तरीय शिविर शुक्रवार को विकासखंड भितरवार मुख्यालय पर आयोजित किया जायेगा। सभी विभागीय अधिकारी अपने-अपने विभाग की जानकारी के साथ शिविर में उपस्थित रहकर शासन की योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ पात्र हितग्राहियों को उपलब्ध करायें। यह निर्देश कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक में अधिकारियों को दिये।

बैठक में कलेक्टर रुचिका चौहान ने गूगल मीट के माध्यम से शामिल होकर विभागीय योजनाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने सीएम हैल्पलाइन की समीक्षा के दौरान शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पाए जाने पर तहसीलदार लश्कर मनीष जैन एवं बीएमओ अजय कुमार को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शुक्रवार को जन-विश्वास शिविरों का आयोजन कर आमजनों की समस्याओं के निराकरण के साथ-साथ शासन की योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ भी पात्र हितग्राहियों को उपलब्ध कराया जा रहा है।

विभागीय अधिकारी प्रतिदिन सीएम हैल्पलाइन में दर्ज प्रकरणों की समीक्षा करें और उसका प्राथमिकता से निराकरण भी सुनिश्चित करें। पशुपालन विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर रुचिका चौहान ने कहा कि पशुओं के टीकाकरण कार्य को लक्ष्य अनुरूप किया जाए। इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले पशु चिकित्सकों के विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई भी प्रस्तावित की जाए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत, एडीएम सीबी प्रसाद, एडीएम अनिल बनवारिया सहित जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Next Post

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात में नए प्रभारियों की नियुक्ति की है

Tue Aug 18 , 2026
नई दिल्ली,  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को संगठनात्मक फेरबदल करते हुए पार्टी महासचिव और सांसद विनोद तावड़े को रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य उत्तर प्रदेश का नया प्रभारी नियुक्त किया है। इसके साथ ही, आगामी चुनावों की तैयारी के तहत सतीश पूनिया को पंजाब […]

You May Like