सीहोर। आईएस पब्लिक स्कूल के छात्रों ने पुलिस ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान शानदार प्रदर्शन किया. शहर भर के स्कूलों की भागीदारी के बीच आईईएस स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल कर संस्था को गौरान्वित किया. वहीं आईईएस पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. छात्रों द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान करने और छात्रों में राष्ट्रवादी उत्साह को प्रभावित करने के लिए स्वतंत्रता के महान नायकों विषय पर स्पेशल एसम्ब्ली आयोजित की गई. साथ ही तिरंगा लहराकर सभी छात्रों एवं स्टाफ मेम्बर द्वारा सलामी दी गई. कार्यक्रम के अंत में प्रो. श्रीमती मनीषा कवाथेकर ने छात्रों को 15 अगस्त की महत्वता बताया.
आईईएस पब्लिक स्कूल के छात्र तीसरे स्थान पर
