सत्ता और संगठन के कामकाज का फीडबैक लिया शाह ने

सियासत

स्वच्छता का रिकॉर्ड बनाने वाला इंदौर रविवार को हरियाली का विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए सुबह 6 बजे से जुट गया था। हरियाली के महाभियान में पूर्णाहुति देने के लिए देश के गृहमंत्री अमित शाह विशेष रूप से इंदौर आए। दरअसल,6 जुलाई को संतों ने 11 हजार पौधे रोपकर अभियान का शुभारंभ किया था। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को करीब 5 घंटे इंदौर में रहे।

पौधारोपण अभियान और सरकारी कार्यक्रमों के अलावा उन्होंने प्रदेश भाजपा के बड़े नेताओं से अलग से चर्चा भी की। सूत्रों के अनुसार इस दौरान शाह ने प्रदेश सत्ता और संगठन के कामकाज का फीडबैक भी लिया हैं। सूत्रों का यह भी कहना है कि भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व मध्य प्रदेश में लगातार चुनावी सफलताओं के बावजूद ढिलाई बरतनी के बिल्कुल भी मूड में नहीं है। अमित शाह भाजपा के सर्वोच्च रणनीतिकार और चाणक्य माने जाते हैं। संगठन में उन्हें रणनीति, कार्यकर्ताओं के मोटिवेशन, चुनावी संचालन, लोक संग्रहण, पदाधिकारियों के दायित्व इत्यादि विषयों का महारथी माना जाता है।

इस वजह से भाजपा संगठन और सत्ता के नेता अमित शाह के आगमन को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतते हैं। अमित शाह कब कौन सा सवाल किस तरह पूछ लें , यह किसी को पता नहीं रहता। अमित शाह एक सवाल करके भी चावल के दाने की तरह पूरे संगठन का हाल और गति जानने की क्षमता रखते हैं। यही वजह है कि इंदौर में अमित शाह के आगमन पर पूरी भाजपा इंदौर में मुस्तैद दिखी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पौधारोपण अभियान को बेहद महत्वपूर्ण मानते हुए गंभीरता से लिया है। वो खुद इस सिलसिले में कई बार इंदौर आ चुके हैं। सूत्रों के अनुसार अमित शाह ने मुख्यमंत्री से अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के परिणाम के बारे में भी चर्चा की है।

Next Post

युवक ने लगाई फांसी

Tue Jul 16 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email इंदौर: गांधी नगर में रहने वाले एक ऑटो पार्ट्स दुकान के कर्मचारी ने फांसी लगाकर जान दे दी. एरोड्रम इलाके में वह महिला मित्र के साथ रहता था.वहीं पर उसने फांसी लगाई. मृतक ने सुसाइड नोट भी […]

You May Like

मनोरंजन