जिला अस्पताल की छत पर लहराए तिरंगा रंग के गुब्बारे

छतरपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय जिला अस्पताल की छत पर तिरंगा रंग के आकर्षक गुब्बारे लगाए गए।

ऊंचाई पर लगाए गए तिरंगा रंग के गुब्बारे जिला अस्पताल परिसर के साथ आसपास के क्षेत्र में भी आकर्षण का केंद्र बने रहे। तिरंगे के रंगों से सजे इन गुब्बारों के माध्यम से नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व से जुड़ने और अपने घरों पर तिरंगा फहराने का संदेश दिया गया।

नगर पालिका द्वारा अभियान के तहत शहर के सार्वजनिक और प्रमुख स्थानों को देशभक्ति की भावना से सजाया जा रहा है। साथ ही नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस दौरान सीएमओ माधुरी शर्मा, सिविल सर्जन डॉ. शरद चौरसिया, उपयंत्री नीतेश चौरसिया, पंकज जैन सहित मेडिकल स्टाफ मौजूद रहा।

 

Next Post

डुमना से लौट रही युवतियों को पीटा, चाकू मारा

Sun Aug 16 , 2026
जबलपुर: डुमना से घूमकर लौट रही दो सहेलियों को रास्ते में रोककर बदमाशों ने शराब पीने के लिए पैसों की मांग की। जब युवतियों ने पैसे देने से मना किया, तो आरोपियों ने बेरहमी से पीटा और बीच-बचाव करने आई सहेली पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घमापुर पुलिस […]

You May Like