जबलपुर: डुमना से घूमकर लौट रही दो सहेलियों को रास्ते में रोककर बदमाशों ने शराब पीने के लिए पैसों की मांग की। जब युवतियों ने पैसे देने से मना किया, तो आरोपियों ने बेरहमी से पीटा और बीच-बचाव करने आई सहेली पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घमापुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सदर कैंट के पीरजी का बगीचा निवासी 23 वर्षीय विदांशी खरे अपनी सहेली करुणा चौधरी के साथ दोस्त की एक्सिस गाड़ी लेकर डुमना घूमने गई थी। जब दोनों सहेलियां घर वापस लौट रही थीं, तभी नहरा कंपनी के पास स्थित मंदिर के थोड़ा आगे पीछे से विवेक खरे अपनी साथी दीपा कोरी के साथ वहां आ धमका विवेक ने विदांशी को रोक लिया और शराब पीने के लिए 500 रुपये की मांग करने लगा।
विदांशी द्वारा पैसे देने से साफ इनकार करने पर विवेक आपा खो बैठा। विदांशी के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी, इसी बीच दीपा कोरी ने भी विदांशी के बाल पकड़कर उसे जमकर घसीटा। जब विदांशी की सहेली करुणा चौधरी ने अपनी दोस्त को बचानी की कोशिश की, तो मामला और बिगड़ गया। मौके पर मौजूद विवेक के दोस्त विकास चौधरी ने चाकू निकाला और करुणा पर हमला कर दिया। इसी दौरान वहां मौजूद रिया नाम की युवती ने भी करुणा के बाल पकड़कर उसके साथ मारपीट की।
