आईटीबीपी के 14 पदाधिकारी पुलिस पदकों से सम्मानित

नई दिल्ली। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के 14 पदाधिकारियों को उनकी विशिष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदकों से सम्मानित किया गया। इनमें तीन पदाधिकारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक तथा 11 पदाधिकारियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक प्रदान किए गए। विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से मंधीर ईक्का, महानिरीक्षक (जी.डी.), निशिथ चन्द्र, उप महानिरीक्षक (जी.डी.) और मोहन सिंह, निरीक्षक (जी.डी.) सम्मानित हुए। वहीं सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से राहुल यादव, कमांडेंट (जी.डी.), छेरिंग टशी बौद्ध, कमांडेंट (जी.डी.), अरविन्द चन्द्र, द्वितीय कमान (जी.डी.), जगदीश चन्द मासीवाल, उप कमांडेंट (कार्यालय), राजेन्द्र सिंह, सूबेदार मेजर (जी.डी.), बिशन दास, निरीक्षक (दूरसंचार), मोहन सिंह डोगरा, निरीक्षक (सी.एम.), नरेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक (जी.डी.), नन्दन कुमार सिंह, उप निरीक्षक (पायनियर), चैन सिंह, सहायक उप निरीक्षक (जी.डी.) और तिल बहादुर क्षेत्री, हेड कांस्टेबल (के.एस.) को सम्मानित किया गया।

 

Next Post

अलवर में नवीन डेयरी संयंत्र का कल शिलान्यास करेंगे गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह

Sat Aug 15 , 2026
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन को आगे बढ़ाते हुए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 16 अगस्त 2026 को राजस्थान के अलवर स्थित विजयनगर ग्राउंड में अलवर सरस डेयरी परिसर में नवीन डेयरी संयंत्र का शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर वे विभिन्न दुग्ध […]

You May Like