चाकूबाजी में घायल वेटर की इलाज के दौरान मौत

इंदौर: हीरानगर में दो दिन पहले चाकू के वार से गंभीर घायल हुए 25 वर्षीय वेटर तेजपाल पाल की मंगलवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई. रविवार रात भजन संध्या से लौटते समय चार बदमाशों ने उसे घेरकर हमला किया था. मौत के बाद पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है.ललितपुर में रहने वाला तेजपाल करीब दो महीने पहले पत्नी और पांच महीने के बेटे के साथ इंदौर आया था. लाहिया कॉलोनी में रहकर वह रेस्टोरेंट में वेटर का काम करता था. रविवार रात करीब एक बजे कार्यक्रम से लौटते समय रास्ते में उसे चार युवकों ने रोक लिया. विवाद के बीच आरोपियों ने चाकुओं से हमला कर दिया.

गंभीर हालत में तेजपाल ने पुलिस को सूचना दी थी, जिसके बाद डायल-112 की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया था. जांच में लाहिया कॉलोनी के कल्ला, बब्बा और उनके साथियों के नाम सामने आए हैं. कल्ला के खिलाफ पहले से छिनैती और चाकूबाजी के मामले दर्ज हैं. कुछ समय पहले स्कीम 136 में चाकूबाजी के मामले में भी पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. एसीपी रुबीना मिजवानी का कहना है कि तेजपाल की मौत के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दिया है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. पुलिस के अनुसार आरोपी मोबाइल बंद कर फरार हैं.

Next Post

मॉनसून सत्र का 18वां दिन: हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

Wed Aug 12 , 2026
नई दिल्ली,संसद के मॉनसून सत्र का 18वां दिन बुधवार को भी हंगामे की भेंट चढ़ गया। विपक्ष के विरोध के कारण लोकसभा और राज्यसभा दोनों की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई।   इस सत्र में कुल 19 बैठकें प्रस्तावित हैं। अब तक सरकार और विपक्ष के […]

You May Like