मेट्रो निर्माण के बीच डिपो चौराहे पर सड़क पर बहा पानी, फिसलकर गिरा युवक

भोपाल। डिपो चौराहे पर बारिश के बाद सड़क पर नदी जैसे हालात बन गए। निर्माणाधीन मेट्रो पिलर के आसपास बारिश का पानी जमा होने के बाद इसे निकालने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पानी सीधे सड़क पर छोड़ दिया गया। इससे सड़क पर तेज बहाव और फिसलन की स्थिति बन गई।

पानी के तेज बहाव के कारण राहगीरों को आने-जाने में परेशानी हुई। इसी दौरान सड़क पर फिसलन की वजह से एक युवक गिर गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण एजेंसी की लापरवाही और जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के कारण आम लोगों की परेशानी बढ़ रही है। लोगों ने मांग की है कि बारिश के पानी की निकासी के लिए सड़क पर पानी छोड़ने के बजाय सुरक्षित व्यवस्था की जाए।

साथ ही, निर्माणाधीन मेट्रो पिलर के आसपास पर्याप्त बैरिकेडिंग और सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की गई है, ताकि बारिश के दौरान राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी न हो और किसी बड़े हादसे की स्थिति न बने।

 

Next Post

आवासीय भवन में कमर्शियल एक्टिविटी पर 400 को नोटिस

Wed Aug 12 , 2026
भोपाल। राजधानी में लगातार निगम आवासीय कालोनी में व्यवसायिक गतिविधियां चलाने वालों पर कार्रवाई करता जा रहा है. इसी क्रम में नगर निगम ने मंगलवार आवासीय भवन में कमर्शियल एक्टिविटी करने पर दो दिन में 400 से ज्यादा लोगों को नोटिस थमाए गए. Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email […]

You May Like