ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक चोरी की वारदात सामने आई है। फर्नीचर का काम करने आए युवक ने अपनी पल्सर मोटरसाइकिल मकान के बाहर खड़ी की थी। करीब तीन घंटे बाद लौटने पर बाइक गायब मिली। घटना से इलाके में वाहन चोर गिरोह की सक्रियता की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस ने अपराध क्रमांक 291/26 में धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात चोर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। मामले की विवेचना सहायक उपनिरीक्षक मुन्नालाल कर रहे हैं। फरियादी आकाश जाटव की काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी-07-एनपी-3836 की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
Next Post
डीआरडीओ प्लांट के सामने दो किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Mon Aug 10 , 2026
ग्वालियर: थाना मोहना पुलिस ने करई-पाटई रोड स्थित डीआरडीओ प्लांट के सामने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 2.020 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 30 हजार रुपये कीमत का गांजा और एक लाख रुपये कीमत की पल्सर मोटरसाइकिल जब्त की […]

You May Like
-
11 months ago
सदचित आनंदस्वरूप ही भगवान जो सत्य का पक्षधर
-
10 months ago
अस्थाई दिवाली बाजार में रौनक ,गुलजार हुआ शहर
-
11 months ago
छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने वाला शिक्षक पकड़ा गया