
उन्होंने कहा कि हाल के घटनाक्रमों ने “सशस्त्र बलों की क्षमता, ईरानियों की दृढ़ता और प्रतिरोध की धुरी के साहस को साबित किया है।” उन्होंने ने क्षेत्रीय देशों के बीच अधिक सहयोग का भी आह्वान किया और कहा कि बेहतर तालमेल से क्षेत्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिल सकती है, हालांकि उन्होंने इस पर विस्तार से कोई जानकारी नहीं दी।
इस क्षेत्र में तनाव 28 फरवरी को तब बढ़ गया था, जब इज़रायल और अमेरिका ने ईरान के सैन्य, परमाणु और ऊर्जा बुनियादी ढांचों को निशाना बनाते हुए समन्वित हमले किए थे। जवाब में ईरान ने भी पूरे क्षेत्र में इज़रायली और अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए थे। पाकिस्तान और कतर की मध्यस्थता से 18 जून को ईरान और अमेरिका ने एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए थे, जिससे सीधी जंग समाप्त हुई थी और एक व्यापक समझौते की दिशा में बातचीत शुरू हुई थी।
हालांकि, वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति के प्रमुख मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही की स्वतंत्रता और समुद्री सुरक्षा को लेकर उत्पन्न विवादों के कारण बाद में यह बातचीत रुक गई।
