प्रयागराज में ‘छात्रों की गूंज’ से डरी भाजपा ने लगाए प्रोपेगैंडा बैनर- चिब

प्रयागराज, 08 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ संवाद कार्यक्रम को लेकर भारतीय युवा कांग्रेस ने भाजपा पर प्रोपेगैंडा फैलाने का आरोप लगाया है। युवा कांग्रेस अनुसार, कार्यक्रम से पहले शहर में जगह-जगह लगाए गए कथित प्रोपेगैंडा बैनरों को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हटाकर फाड़ दिया।

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि भाजपा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से बौखलाई हुई है और रात के अंधेरे में प्रयागराज में बैनर लगाए गए। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इन बैनरों को तत्काल हटाकर फेंक दिया। श्री चिब ने आरोप लगाया कि इसी तरह की अन्य हरकतों के जरिए छात्रों को राहुल गांधी के कार्यक्रम में शामिल होने से रोकने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा, “जितनी तिकड़में अपनानी हैं, अपना लो, आज शाम 5 बजे प्रयागराज के छात्र इसका जवाब दे देंगे।” उन्होंने कहा कि सिर्फ प्रयागराज ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के युवा राहुल गांधी के इस संवाद कार्यक्रम को लेकर उत्साहित हैं और बड़ी संख्या में कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं।

.....

Next Post

जियो ने पेश किये 84 दिन और एक साल के ओटीटी-पास

Sat Aug 8 , 2026
नयी दिल्ली, 08 अगस्त (वार्ता) फिल्में, वेब सीरीज, लाइव स्पोर्ट्स और टीवी चैनल देखने वाले ग्राहकों के लिए जियो ने लंबी वैलिडिटी वाले ओटीटी-पास पेश किये हैं।कंपनी ने 550 रुपये में 84 दिन और 2,000 रुपये में 365 दिन वाले दो नये पास की घोषणा की है। पहले से मौजूद […]

You May Like