सीधी : कलेक्टर विकास मिश्रा ने शासकीय प्राथमिक शाला डिहुली क्रमांक-4 (विकासखंड सिहावल) से निलंबित कर दिया है। 5 अगस्त को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में शिक्षक विद्यालयीन समय में शराब के नशे में सोते हुए दिखाई दिए थे। 6 अगस्त को कराई गई जांच में वीडियो की पुष्टि होने के साथ अप्रैल, जून तथा जुलाई 2026 में उनकी लंबे समय तक बिना सूचना अनुपस्थिति भी सामने आई। जांच में यह भी पाया गया कि शिक्षक की लगातार लापरवाही से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हुई। मामले को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए कलेक्टर ने मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के तहत उन्हें निलंबित कर मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, सिहावल निर्धारित किया है।
Next Post
छात्रा से दोस्ती कर युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश कर रही पुलिस
Fri Aug 7 , 2026
भोपाल: अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र एक छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोपी युवक ने छात्रा से एक साल पहले दोस्ती की. इसके बाद आरोपी लगातार छात्रा, जब नाबालिग थी तब से उसका शारीरिक शोषण करता आ रहा है. पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ उससे मारपीट करने का […]

You May Like
-
9 months ago
रेल कर्मचारी ने सफ़ाई मित्र पर किया हमला