तमिलनाडु: एमडीएमके के एकमात्र विधायक द्रमुक में शामिल

चेन्नई, (वार्ता) तमिलनाडु में स्थानीय दल मरूमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कषगम ( एमडीएमके) के एकमात्र विधायक राजेंद्रन, बुधवार को विपक्षी दल द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) में शामिल हो गए। उनके इस कदम से राज्य विधानसभा में इस पार्टी का प्रतिनिधित्व पूरी तरह समाप्त हो गया है।

हालिया विधानसभा चुनावों में द्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन के तहत उतरी एमडीएमके के दो विधायकों में से सिरकाज़ी से विधायक सेंथिलसेल्वन पहले ही द्रमुक का दामन थाम चुके थे। अब श्री राजेंद्रन ने भी पार्टी के संस्थापक वॉयको और उनके बेटे दुरई वॉयको की कार्यशैली से नाराज होकर द्रमुक अध्यक्ष एम. के. स्टालिन की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। बजट सत्र की शुरुआत के साथ हुए इस घटनाक्रम को एमडीएमके के लिए एक बहुत बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।

एमडीएमके के द्रमुक से गठबंधन तोड़कर मुख्यमंत्री विजय की सत्तारूढ़ टीवीके को समर्थन देने के फैसले का विरोध करते हुए श्री राजेंद्रन ने यह कदम उठाया।

 

 

 

 

Next Post

आईटीआई के निजीकरण के विरोध में विद्यार्थियों ने भरी हुंकार

Thu Aug 6 , 2026
सीहोर। 16 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को निजी हाथों में सौंपने की योजना के विरोध में छात्र सड़कों पर उतर आए हैं. ग्राम चकल्दी के एकलव्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की छात्र संगठन इकाई ने निजीकरण की नीतियों के खिलाफ विशाल जागरुकता रैली निकाली और नुक्कड़ सभा का आयोजन किया. प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों […]

You May Like