स्कूल छात्रा से होटल में दुष्कर्म

जबलपुर। माढ़ोताल थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल की छात्रा के साथ उसके ही दोस्त द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया। दरिंदगी के बाद छात्रा की हालत बिगड़ने पर मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, माढ़ोताल क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय बालिका एक स्कूल में 12 वीं कक्षा की छात्रा है। जिसकी निलेश चौबे नामक युवक से उसकी दोस्ती थी जिसका घर भी आना जाना था दोनों अक्सर घूमने-फिरने जाया करते थे। आरोप है कि निलेश ने छात्रा को अपने प्रेम जाल में फंसाया और शादी का वादा कर उसे आरके होटल ले गया, जहां उसके साथ गलत काम किया गया। होटल के कमरे में छात्रा की अचानक तबियत बिगड़ गई। घबराया हुआ आरोपी जब पीड़िता को लेकर होटल से बाहर निकला, तो संदिग्ध हालात देखकर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बिना वक्त गंवाए मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। पुलिस ने तुरंत पीड़िता को अस्पताल भिजवाया वहीं, घेराबंदी कर आरोपी निलेश चौबे को कस्टडी में ले लिया गया। होश में आने के बाद पीड़िता ने अपनी आपबीती दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस होटल प्रबंधन से भी पूछताछ कर रही है और मामले की विस्तृत छानबीन जारी है।

Next Post

अवैध हथियारों के तीन सौदागर गिरफ्तार 

Wed Aug 5 , 2026
जबलपुर। लार्डगंज पुलिस ने अवैध हथियारों के तीन सौदागरों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से एक पिस्टल, दो कट्टा, तीन कारतूस जप्त किए गए। तस्कर गिरोह बनाकर अवैध हथियारों के खरीद-फरोख्त का कारोबार करते थे। नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली अखिलेश गौर ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में दीपक […]

You May Like