सोहागी बायपास पर तेज रफ्तार ट्रक पलटा, चालक सुरक्षित, खलासी को निकालने के प्रयास जारी

रीवा, रीवा के सोहागी बायपास पर सोमवार को एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं ट्रक के नीचे दबे खलासी को निकालने के लिए JCB की मदद ली जा रही है।

हादसे के कारण कुछ देर तक बायपास पर आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

संपत्तिकर रिकॉर्ड में हेराफेरी पर सहायक राजस्व निरीक्षक सस्पेंड

Tue Aug 4 , 2026
​ग्वालियर: नगर निगम ग्वालियर में संपत्तिकर (Property Tax) रिकॉर्ड में गंभीर हेरफेर का मामला सामने आया है। निगमायुक्त संघ प्रिय ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सहायक राजस्व निरीक्षक नरेंद्र कुशवाह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है और उन्हें स्वास्थ्य विभाग में अटैच कर दिया गया […]

You May Like