
उज्जैन। मोजमखेड़ी में रहने वाला युवक काल भैरव मंदिर जा रहा था उसने अपने चाचा को सडक़ पर मृत अवस्था में पड़ा देखा। रात में सडक़ दुर्घटना के दौरान उसके चाचा की मौत होना सामने आया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक का पोस्टमार्टम कराया। भैरवगढ़ थाना पुलिस ने बताया कि आज तडक़े सारी बारी मोड पर एक व्यक्ति के मृत पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस घटनास्थल पहुंची इस दौरान सामने आया कि मृतक रमेश पिता शोभाराम चावड़ा निवासी मोजमखेड़ी चक बिथरी का रहने वाला है। उसे मृत अवस्था में भतीजे ने सडक़ पर पड़ा देखा। पुलिस ने भतीजे से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह काल भैरव मंदिर के पास फूल प्रसादी की दुकान चलाता है। सुबह 5 बजे दुकान जाने के लिए निकाला था इस दौरान उसने चाचा को सडक़ किनारे देखा। पुलिस के अनुसार मामला सडक़ दुर्घटना का है रात में अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारी गई है फिलहाल मामले में मर्ग कायम किया गया है पोस्टमार्टम के बाद दुर्घटना स्थल बायपास मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरे देखे जाएंगे। पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि रमेश मजदूरी करता था और शराब पीने का आदी था। पिछले चार-पांच दिनों से नशा कर घूम रहा था और घर भी नहीं आया था। परिजनों के अनुसार नशे की हालत में ही उसके साथ दुर्घटना हुई है।
