भोपाल: मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं को “नशे से दूरी, सुनहरी संकल्प” का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं और नशा उनकी ऊर्जा, पढ़ाई, करियर और परिवार को बर्बाद कर देता है। मुख्यमंत्री ने छात्रों से पढ़ाई, खेल और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि नशामुक्त युवा ही विकसित भारत और विकसित मध्यप्रदेश की मजबूत नींव रख सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ लगातार जागरूकता अभियान भी चला रही है। कार्यक्रम के दौरान मैनिट के छात्रों ने नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
Next Post
मनुष्य तथा अन्य जीवों के बीच संबंध, करुणा और सह-अस्तित्व की भावना को सामने लाती है ‘ओह माय डॉग’: अमित राय
Sun Aug 2 , 2026
पटना, 02 अगस्त (वार्ता) फिल्म ‘ओह माय डॉग’ के निर्माता-निर्देशक और लेखक अमित राय ने कहा है कि उनकी फिल्म केवल एक कुत्ते की कहानी नहीं है, बल्कि मनुष्य और अन्य जीवों के बीच संबंध, करुणा और सह-अस्तित्व की भावना को सामने लाने का प्रयास है।राजधानी पटना में फिल्म ‘ओह […]

You May Like
-
5 months ago
स्पेन ने तेहरान में अपना दूतावास फिर से खोला
-
4 months ago
मोदी से भजनलाल ने की शिष्टाचार भेंट