इस्लामिक रिपब्लिक की मंज़ूरी के बिना होर्मुज़ से कोई भी जहाज़ नहीं गुज़रेगा: ईरानी सेना प्रमुख

तेहरान, 30 जुलाई (स्पुतनिक/वार्ता) ईरानी सेना प्रमुख हबीबुल्लाह सय्यारी ने कहा कि ईरान होर्मुज़ जलडमरूमध्य को नियंत्रित करता है और देश की सेना की अनुमति के बिना वहां से कोई समुद्री आवाजाही संभव नहीं है।

मेहर समाचार एजेंसी के अनुसार, श्री सैयारी ने बुधवार को कहा कि ईरानी सेना और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की अनुमति के बिना होर्मुज जलडमरूमध्य में कोई भी गतिविधि नहीं होगी। उन्होंने कहा कि देश की ज़मीनी, समुद्री और हवाई सीमाओं पर सुरक्षा स्थिर है।

उल्लेखनीय है कि 18 जून को ईरान और अमेरिका ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत 28 फरवरी से शुरू हुए टकराव को खत्म करने का निर्णय लिया गया। हालांकि, आठ जुलाई के बाद से अमेरिकी सेना ने ईरान पर कई बार हमले किए हैं। अमेरिकी मध्य कमान का दावा है कि ये हमले होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले वाणिज्यिक जहाजों के खिलाफ ईरान की कार्रवाई के जवाब में किए गए थे।

ईरानी सेना ने पश्चिम एशिया में अमेरिकी ठिकानों पर हमले करके उसका जवाब दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और इस्लामिक गणराज्य के बीच हुआ संघर्ष-विराम अब मान्य नहीं रहा।

 

Next Post

बुर्ज खलीफा की ऑनलाइन टिकट बुकिंग अब UPI से, UAE में भारतीयों के लिए बड़ी सुविधा

Thu Jul 30 , 2026
यूएई जाने वाले भारतीय पर्यटक अब बुर्ज खलीफा के ‘एट द टॉप’ अनुभव के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग UPI के जरिए कर सकेंगे। यह सुविधा नियोपे और एनआईपीएल के सहयोग से शुरू की गई है। दुबई, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) घूमने की योजना बना रहे भारतीय पर्यटकों के लिए बड़ी […]

You May Like