अंतिम संस्कार में जा रहा परिवार हादसे का शिकार

शाजापुर, गुजरात के अंकलेश्वर से अयोध्या स्थित अपने घर अंतिम संस्कार में जा रहा एक परिवार हादसे का शिकार हो गया. हाईवे पर एक होटल के सामने इनकी कार का टायर फट गया और कार अनियंत्रित होकर पलट गई. हालांकि किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई और प्राथमिक उपचार के बाद सभी लोग अपने गंतव्य की ओर निकल गए.

घटना शाजापुर जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर एकता होटल के पास सुबह 10 से 11 बजे के बीच हुई. घायलों को एंबुलेंस की मदद से शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उनका उपचार किया गया. बताया जाता है कि कृष्णा कुमार पांडे की माताजी का निधन हो गया था. इसके बाद कृष्णा पांडे अपने परिवार के साथ निजी कार से गुजरात के अंकलेश्वर से अयोध्या स्थित अपने घर लौट रहे थे. कार में कुल छह लोग सवार थे. शाजापुर के पास हाईवे पर अचानक कार का टायर फट गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार पलट गई. हादसे में कृष्णा पांडे, उनके भाई हरिराम पांडे, रामस्वरूप तिवारी और मनीषा पांडे घायल हुए हैं. कार में सवार दोनों बच्चियां रिद्धि और सिद्धि पूरी तरह सुरक्षित हैं. घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया. हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं आई थी. उपचार के बाद परिवार के सभी सदस्य शाजापुर से निजी वाहन की व्यवस्था कर अयोध्या के लिए रवाना हो गए.

Next Post

गंभीर ने कोलंबो में मैच बचाने वाले शानदार प्रदर्शन के बाद दिनुशा की तारीफ़ की

Fri Aug 28 , 2026
नयी दिल्ली, 28 अगस्त (वार्ता) भारत के हेड कोच गौतम गंभीर ने शुक्रवार को श्रीलंका के उभरते हुए बल्लेबाज़ सोनल दिनुशा की तारीफ़ की। दिनुशा ने कोलंबो के एसएससी ग्राउंड पर खेले गए दूसरे टेस्ट में मैच बचाने वाला शानदार प्रदर्शन किया था। गंभीर ने अपनी टीम के जज़्बे और […]

You May Like

Play sound