नालियों में डाली गई पेयजल पाइप लाइन पर आयोग ने लिया संज्ञान

जबलपुर: शहर की नालियों में डाली गई पेयजल पाइप लाइन पर मप्र मानव अधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। दमोह नाका स्थित शांति नगर में पेयजल की पाइप लाइन नाले-नालियों के भीतर से गुजर रही है, जिससे पानी के दूषित होने का गंभीर खतरा बना हुआ है। पाइप लाइन में मामूली लीकेज भी होने पर नाली 5 पानी सीधे सप्लाई लाइन में मिल सकता है। लोगों का कहना है कि कई बार नलों से काला व बदबूदार पानी आ चुका है। जिससे पेट संबंधी बीमारियों की शिकायत बढ़ रही है।

मप्र मानव अधिकार आयोग के क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी फरजाना मिर्जा ने बताया कि मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग की मुख्यपीठ भोपाल में प्रकरण पर सुनवाई करते हुए, अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह की एकलपीठ ने जनहित मे मानवाधिकारो के उल्लंघन का मामला माना और नगर निगम के आयुक्त से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्ताह में मांगा है।

Next Post

देश भर की 41 आयुध निर्माणियों में लंबित पड़ी हैं विभिन्न मांगें

Wed Mar 18 , 2026
जबलपुर:अखिल भारतीय अराजपत्रित संघ ऑल इंडिया एसोसिएशन नॉन गैजेटेड ऑफीसर के द्वारा देशभर की 41 आयुध निर्माणियों में लंबित पड़ी विभिन्न मांगों को लेकर सभी आयुध निर्माणियों ने मंगलवार को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को मामले पर हस्तक्षेप करने के लिए अनुरोध पत्र प्रेषित किया गया है। मीडिया प्रमुख उत्तम विश्वास […]

You May Like