फर्जी पेमेंट सक्सेस मैसेज दिखा ठगी की कोशिश

जबलपुर: डिजिटल युग में ऑनलाइन भुगतान के बढ़ते चलन के बीच शातिर ठग ने अब फर्जी स्क्रीनशॉट और नकली ऐप को अपना हथियार बना लिया है। पाटन में किराना व्यवसायी को फर्जी ‘पेमेंट सक्सेस’ मैसेज दिखाकर 14,140 रुपये का चूना लगाने का प्रयास किया गया। हालांकि, दुकानदार की सतर्कता के कारण आरोपी की साजिश नाकाम हो गई। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, शहपुरा रोड पाटन निवासी सिद्धांत नायक (27) की यूनियन बैंक के पास किराना दुकान है। दुकान पर घमापुर निवासी अंशुल कांगले आया। उसने घर में कार्यक्रम का झांसा देकर भारी मात्रा में तेल, शक्कर और चावल का ऑर्डर दिया। सामान पैक होने पर आरोपी ने फोन पे से भुगतान करने का दावा किया और अपने मोबाइल पर ‘पेमेंट सक्सेसफुल’ का फर्जी संदेश दिखाकर सामान ले जाने लगा।

दुकानदार को संदेह होने पर उसने तुरंत अपना बैंक खाता चेक किया, जिसमें कोई राशि प्राप्त नहीं हुई थी। सख्ती से पूछने पर आरोपी कोई वैध ट्रांजैक्शन आईडी नहीं दिखा सका। जांच में पता चला कि आरोपी ने फर्जी मोबाइल ऐप से नकली रसीद तैयार की थी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अंशुल कांगले के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया

Next Post

जंगली जानवरों के लिए बिछाए करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Sun Jul 19 , 2026
जबलपुर: बेलखेड़ा में एक खेत में जंगली जानवरों का शिकार करने के इरादे से बिछाए गए बिजली के नंगे तारों की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बेलखेड़ा में एक खेत में जंगली सूअरों और अन्य जंगली जानवरों का अवैध […]

You May Like