3 चोरी की मोटरसाइकिल और लैपटॉप बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

छिंदवाड़ा। थाना मोहखेड़ अंतर्गत चैकी उमरानाला पुलिस ने चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन चोरी की मोटरसाइकिल एवं एक डेल कंपनी का लैपटॉप बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त की गई कुल संपत्ति की कीमत लगभग 2 लाख रुपये बताई गई है।

जानकारी के अनुसार, 16 जुलाई 2026 को ग्राम लिंगा निवासी यश पिता राजा कराडे (21) की शिकायत पर थाना मोहखेड़ में अपराध क्रमांक 343ध्2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) रामेश्वर प्रसाद चैबे एवं थाना प्रभारी निरीक्षक विजयराव माहोरे के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया।

चैकी प्रभारी उपनिरीक्षक राजेश साहू, सहायक उपनिरीक्षक भगवत प्रसाद तिवारी, संतोष बघेल, प्रधान आरक्षक श्याम ठाकरे एवं आरक्षक संजय ने मुखबिर की सूचना पर बीसापुर कलां निवासी गन्ना उर्फ गणेश प्रसाद कुमरे (28) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदातें स्वीकार कर लीं।

आरोपी के कब्जे से हीरो एचएफ डीलक्स, हीरो एवं बजाज कंपनी की तीन मोटरसाइकिल तथा एक डेल लैपटॉप, चार्जिंग केबल, आईडी कार्ड और एक वाहन की आरसी बरामद की गई। जांच में लैपटॉप थाना सौंसर में दर्ज अपराध तथा मोटरसाइकिलें उमरानाला, बीसापुर एवं कुण्डीपुरा थाना क्षेत्रों में दर्ज चोरी के मामलों से संबंधित पाई गईं।

पुलिस ने लगभग 2 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया। इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक राजेश साहू, एएसआई भगवत प्रसाद तिवारी, एएसआई संतोष बघेल, प्रधान आरक्षक श्याम ठाकरे एवं आरक्षक संजय की सराहनीय भूमिका रही।

Next Post

प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में हो रहा है भारतीय रेलवे का अभूतपूर्व आधुनिकीकरण : सम्राट चौधरी

Fri Jul 17 , 2026
पटना, 17 जुलाई (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारतीय रेलवे निरंतर आधुनिक, सुरक्षित एवं यात्री-केंद्रित परिवहन व्यवस्था के रूप में विकसित हो रही है।प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आज पंजाब राज्य के जालंधर छावनी रेलवे स्टेशन पर आयोजित […]

You May Like