समाज में जितनी भी बुराईयां, सबकी जड़ नशा है: एसपी

जबलपुर: समाज में जितनी भी बुराईयां है सबकी जड़ नशा है, जबलपुर पुलिस प्रयासरत है कि ज्यादा से ज्यादा लोग जागरूक हो तथा इस अभियान की जानकारी, जन जन तक पहुंचाई जाये। नशा एक ऐसा सामाजिक अभिशाप है जिससे कोई भी समाज स्वस्थ प्रगति करने में असफल रहता है। नशा व्यक्ति की सोचने-समझने की क्षमता को खत्म कर उसे खोखला कर देता है। यह बातें पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने नशे से दूरी, है जरूरी’ जनजागरण अभियान के दौरान गुरूवार को रांझी थाना अंतर्गत रावण पार्क में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहीं।

इस दौरान नशामुक्त समाज के निर्माण की सामूहिक शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान सभी को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में दौरान बालक बालिकाओं की पंजा एवं रस्सा कस्सी प्रतियोगिता एवं व्हालीबॉल मैच का आयोजन किया गया जिसमें विजेता एवं उप विजेता को पुरूस्कृत करते हुये आपने कहा कि खेल, प्रकृति से जुड़ाव और रचनात्मक कार्यों के लिए आदत बनाएं, नशा की नहीं, क्योंकि नशा नाश का कारण होता है। युवा सकारात्मक गतिविधियों में भाग लें, खेल, गायन या करियर बनाने का जुनून अपनाएं। इस अवसर पर एएसपी अपराध जितेन्द्र सिंह, थाना प्रभारी रांझी उमेश गोल्हानी, उप निरीक्षक मयंक यादव एवं अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी, स्थानीय समाजसेवी, गणमान्य नागरिक, युवक युवती, बालक बालिकायें उपस्थित रहे।

Next Post

दमन हवाई अड्डे से वाणिज्यिक उड़ानों का परिचालन शुरू

Fri Jul 17 , 2026
नयी दिल्ली, 17 जुलाई (वार्ता) केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नागर हवेली तथा दमन एवं दीव के दमन हवाई अड्डे से वाणिज्यिक उड़ानों का परिचालन शुरू हो गया है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू और केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक प्रफुल्ल पटेल ने गुरुवार को दमन के […]

You May Like