
बड़वानी, 09 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के धार जिले के कुक्षी थाना क्षेत्र में आज सुबह दो वाहनों की भिड़ंत में बड़वानी जिले के दो लोगों की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार निसरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के गणपुर चौकड़ी में सुबह लगभग आठ बजे दो चारपहिया वाहनों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बड़वानी जिले के खेड़ी बसाहट के निवासी जवान सिंह (60) और पिपलूद के निवासी विट्ठल यादव (60) की मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे में घायल हुए छह पुरुषों, एक बच्चे और दो महिलाओं को उपचार के लिए बड़वानी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से तीन की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।