बरगी परियोजना। स्लीमनाबाद टनल में सिर्फ 18 मीटर खुदाई बाकी

सतना:बरगी दाईं तट नहर परियोजना के उस सबसे अहम और चुनौतीपूर्ण हिस्से में अब अंतिम चरण का काम चल रहा है, जिसका इंतजार वर्षों से किसान और पूरा विंध्य क्षेत्र कर रहा है। स्लीमनाबाद की टनल, जिसे इस परियोजना की सबसे बड़ी तकनीकी बाधा माना जा रहा था, अब लगभग पूरी होने की स्थिति में है। तीन दिन पहले तक जहां टनल में 38 मीटर खुदाई शेष थी, वहीं अब यह दूरी घटकर सिर्फ 18 मीटर रह गई है। निर्माण एजेंसी को उम्मीद है कि 15 जुलाई तक टनल का ब्रेक-थू्र हो जाएगा और इस महत्वपूर्ण चरण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

बरगी दाईं तट परियोजना सतना और मैहर जिले के किसानों के लिए जीवनदायिनी मानी जा रही है। परियोजना पूरी होने के बाद नर्मदा का पानी हजारों हेक्टेयर कृषि भूमि तक पहुंचेगा, जिससे सिंचाई व्यवस्था मजबूत होगी और किसानों की वर्षों पुरानी पानी की समस्या काफी हद तक समाप्त हो सकेगी। यही वजह है कि इस परियोजना की प्रगति पर प्रदेश सरकार की भी लगातार नजर बनी हुई है।
टीम के साथ जाएंगे गणेश सिंह
बीते दिनों सतना सांसद गणेश सिंह ने तकनीकी अधिकारियों के साथ निर्माण स्थल का निरीक्षण किया था। उस समय टनल में 38 मीटर खुदाई शेष थी। निर्माण कार्य की तेज रफ्तार को देखते हुए अब यह दूरी घटकर 18 मीटर रह गई है। सांसद एक बार फिर 15 जुलाई को तकनीकी विशेषज्ञों और मीडिया टीम के साथ स्लीमनाबाद पहुंचेंगे

Next Post

एफटीके किट से पेयजल परीक्षण का दिया प्रशिक्षण

Fri Jul 10 , 2026
सीहोर। जिले में संचालित स्टॉप डायरिया अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत जहाजपुर के माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ को फील्ड टेस्ट किट एफटीके के माध्यम से पेयजल की गुणवत्ता जांच करने का प्रशिक्षण दिया गया. दूषित पेयजल से होने वाली डायरिया सहित अन्य जलजनित बीमारियों की जानकारी देते […]

You May Like