मोबाइल झपटकर बाइक सवार बदमाश फरार

इंदौर: लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक युवती से बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर मोबाइल फोन लूट लिया. पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है.फरियादी सोनिया वंशकार उम्र 24 साल, निवासी अमृत पैलेस, निपानिया ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई कि वह सिद्धि विनायक के सामने सुनार की दुकान के पास खड़ी थी.

इसी दौरान अज्ञात मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पहुंचे. पीछे बैठे बदमाश ने उसके हाथ में रखा ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन झपट लिया और साथी के साथ मौके से फरार हो गया. सोनिया की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

Next Post

भारत-ऑस्ट्रेलिया ने रक्षा संबंधों को दिया नया आयाम, सुरक्षा, प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी बढ़ायेंगे सहयोग

Thu Jul 9 , 2026
नयी दिल्ली 09 जुलाई (वार्ता) भारत और ऑस्ट्रेलिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा और प्रौद्योगिकी सहयोग को नया आयाम देते हुए इन क्षेत्रों को मजबूत बनाने पर सहमति जतायी है साथ ही रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग पर संयुक्त घोषणा और सुरक्षा, व्यापार, ऊर्जा, शिक्षा तथा महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों से जुड़े कई नये […]

You May Like