अलग-अलग घटनाओं में 4 की मौत, बांदकपुर कुएं में डूबा भोला उर्फ अमित, सड़क हादसा, जहर और अज्ञात वृद्ध शामिल

दमोह. बुधवार शाम जिले में हुई अलग-अलग घटनाओं में 4 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

*कुएं में डूबने से मौत*

बांदकपुर चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा ने बताया कि ग्राम बांदकपुर निवासी अमित उर्फ भोले पिता ऋषभ जैन उम्र करीब 40 वर्ष कुएं से पानी खींच रहे थे। इसी दौरान पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया।

*सड़क दुर्घटना में युवक की मौत*

सड़क हादसे में घायल दीपेश पिता भूरा अहिरवार उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम छोटी पथरिया थाना बटियागढ़ को उपचार के लिए दमोह जिला अस्पताल लाया गया था। ड्यूटी डॉक्टर दिव्यांशु अवस्थी ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

*सल्फास सेवन से मौत*

मागंज वार्ड-5 थाना कोतवाली निवासी गोपाल प्रसाद पिता गोविंद रैकवार उम्र करीब 50 वर्ष ने सल्फास का सेवन कर लिया था। परिजन उसे दमोह जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

*अज्ञात वृद्ध की मौत*

108 एंबुलेंस के द्वारा एक अज्ञात वृद्ध को जिला अस्पताल लाया गया था। डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस पहचान के प्रयास कर रही है।पुलिस ने चारों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

भैरूंदा में दर्दनाक सड़क हादसा: सीसीटीवी में कैद हुआ टवेरा के परखच्चे उड़ने का खौफनाक मंजर, एक युवती की मौत, 6 गंभीर

Wed Jul 8 , 2026
भैरूंदा। गत दिवस भादाकुई के पास तेज रफ्तार टवेरा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे कई बार पलट गई. यह पूरी भयानक घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. हादसे में एक युवती की मौके पर मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से […]

You May Like